प्रेस विज्ञप्ति
पूरे झरिया को गैर आबाद किस संवैधानिक नियम के तहत किया गया है? जहां भी आउटसोर्सिंग हो रही है? क्या उन सभी जगह का परमिशन,noc BCCL और आउटसोर्सिंग कंपनी दिखा सकती है? नहीं। इस गैर कानूनी कोयला खनन के खिलाफ आवाज उठाना हमारा संवैधानिक हक है वो हम लेकर रहेंगे।

झरिया जन जागरुकता समिति ने आज चित्रगुप्त मंदिर परिसर झरिया में बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता अशोक बर्नवाल ने किया। संचालन अनिल कुमार जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया।
अनिल कुमार जैन ने अपने संबोधन में बताया ये कार्यक्रम क्यों जरूरी है? क्या क्या संवैधानिक हक झरिया को नहीं मिल रहा है। भू धंसान के नाम पर झरिया को खाली करने की बात हो रही है। लेकिन आज तक क्या किसी आउटसोर्सिंग वाले की कोई गाड़ी जमीन में गई है? मतलब ये है कि इनकी मिलीभगत से झरिया वासियों को परेशान किया जा रहा है? किस कानून के तहत झरिया को गैर आबाद क्षेत्र घोषित किया गया है? इसकी लिखित जानकारी सरकार और जन प्रतिनिधि गण दे? सारे देश से अलग कानून झरिया में लागू है। जो हमारे संवैधानिक हक का हनन है।

बैठक में शामिल लोगों ने सर्व सहमति से ये निर्णय लिया कि:-

  1. 14/04/26 को झरिया को उसका संवैधानिक हक दो पदयात्रा और विचार गोष्ठी धूम धाम से बनाई जाएगी।
  2. इसके लिए झरिया कोयलांचल के सभी विद्यालय, सरकारी प्रतिष्ठान, आम जनता से साथ देने के लिए अपील करते हैं।
  3. स्कूली बच्चे अपने नाटक मंचन भाषण से, संवाद से अपना दर्द दिखाएंगे।
  4. जन जागरुकता समिति ने बैठक के बाद चौथाई कुल्ही का दौरा किया, जहां कल सुबह भू धंसान की घटना हुई थी वहां गए थी।
  5. वहां पीड़ित परिवार से बात की, उनका दर्द समझा। पीड़ित लोगों का कहना है कि। हम कहा जाए? कहा रहे? ये बताने वाले विधायक मेयर कौन होते हैं? क्या वे हमारे साथ बैलगाड़ियां में रहेंगे? अगर नहीं तो वे ये ज्ञान नहीं दे?
  6. पीड़ित परिवार ने कहा। हमे हमारा संवैधानिक हक चाहिए? जो हम लड़ के लेंगे? सरकार, बीसीसीएल, जन प्रतिनिधियों को कोयला चोरी रोकना चाहिए। उसके बजाय वे हमें हमारे पुस्तैनी संपत्ति से बेदखल कर रहे हैं। ये गलत है।
  7. जन जागरुकता समिति ने झरिया विधायक रागिनी सिंह जी को सादर आमंत्रित किया।
  8. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विक्रमा यादव को सादर आमंत्रित किया।
    इस बैठक और चौथाई कुल्ही का दौरा करने वाले साथी। श्रीकांत अंबष्ट, महेश शर्मा, पिंकू चंद्रवंशी (पार्षद प्रतिनिधि),बिरजू शर्मा, कुंदन मोदक,रवि केशरी,मनोज सिंह,मनीष यादव, शिव चरण शर्मा, शुभेंदु दत्ता, मनोज कुमार साव, प्रमोद कुमार सिंह, महेश गुप्ता, राकेश पासवान, भीम निषाद, मीर फिरोज आलम, झुन्नू गुप्ता, मनीष जैन,राजेश बर्नवाल, बृजमोहन शर्मा, विकास जैन,गौतम सेन इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *