अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र के न्यू मोतीनगर बस्ती से पिछले मंगलवार को अहले सुबह रवि पासी के घर से 8 सुअर को चोरी करने के आरोप में फरार अभियुक्त सुदामडीह रिवर साईड निवासी भूटा डोम का छोटा पुत्र रोहन कुमार को पाथरडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार को धनबाद जेल भेजा जाएगा। बताते चले कि पिछले मंगलवार की अहले सुबह तड़के 3 बजे चोरों ने रवि पासी के घर के बरामदे से 8 सुअर को चोरों ने स्कॉर्पियो कार के डिक्की में लोड कर भाग निकले थे।
पाथरडीह पुलिस ने चन्द्रपुरा में छापेमारी कर स्कार्पियो कार संख्या जे एच 01 एफ एफ 8928 को जब्त कर पाथरडीह थाना लायी है। अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को सुदामडीह रिवर साईड चीफ हाउस आरोपी के घर छापामारी कर रोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सरगना का अन्य अपराधी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर बताए जाते है। छापामारी में अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सहायक अवर निरीक्षक रामजी रवि दलबल के साथ शामिल थे।
