झरिया । बुधवार को झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुली धर्मनगर में भू -धंसान की घटना घटी थी, जिसमें मोहल्ले के कई घर चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे । घटना के बाद बीसीसीएल की लापरवाही व अनदेखी से नाराज लोगों में बीसीसीएल के अधिकारियों के खिलाफ काफी आक्रोश है । वही इस घटना से गुस्साए जेएमएम के झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक ने बुधवार की देर रात बीसीसीएल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एक लिखित आवेदन झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन यादव को दिया और अधिकारियों पर कानून संवत कार्यवाही करने की बात कही । दिए गए आवेदन के अनुसार उन्होंने कहा कि बुधवार को हमारे क्षेत्र में अचानक बीसीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण कई मकानों में गंभीर दरारें आ गईं, कई मकान कई फीट नीचे धंस गए तथा कई मकानों की छतें हवा में लटकी हुई स्थिति में हैं।
इस घटना से यहां के लोगों के जान-माल पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। यह घटना बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लापरवाही एवं गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली का परिणाम है। इसलिए इस मामले में बीसीसीएल प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध उचित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें और सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *