झरिया । मारवाड़ी युवा मंच, झरिया टीम द्वारा मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील सांवरिया जी का अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह सुनील जी के राज हॉस्पिटल रोड स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एंव एक कलम भेंट कर अभिनंदित किया गया।

मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया को सदैव मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की अभिभावक संस्था के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त रही है। दोनों संगठनों के मध्य सुदृढ़, आत्मीय एवं सहयोगात्मक संबंध स्थापित हैं, जो निरंतर समाज सेवा एवं संगठनात्मक एकता को सशक्त रूप प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, सचिव दीपक अग्रवाल, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, पंकज जालुका, मयंक केजरीवाल सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री मधुसूदन अग्रवाल, श्री सुनील अग्रवाल, श्री प्रभास अग्रवाल, श्री धर्म प्रकाश खैतान, श्री मनोज खरकिया एवं श्री गोविंद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री सांवरिया जी को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा, “मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील सांवरिया जी के कुशल नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी एवं प्रेरणास्पद कार्य संपन्न होंगे। मारवाड़ी युवा मंच सदैव अपनी अभिभावक संस्था के मार्गदर्शन में समाज सेवा के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाता रहेगा।”

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण रूप से संपन्न हुआ, जिसमें संगठनात्मक एकता, पारस्परिक सम्मान एवं सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *