झरिया । सड़क दुर्घटना में घायल झरिया के दिलीप की इलाज के दौरान मौत । झरिया थाना क्षेत्र के संतोष नगर निवासी स्व. किशुन ठाकुर के पुत्र लगभग 45 वर्षीय दिलीप ठाकुर जो गुरुवार को अपने एक रिश्तेदार के यहां धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर गए हुए थे । शाम में जब वह हीरापुर से अपने घर झरिया के लिए निकले तो तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें मंगलम मैरिज हॉल के पास जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए ।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार की देर रात लगभग 12:30 बजे दम तोड़ दिया । रविवार की देर शाम दिलीप का शव झरिया स्थित उसके आवास पर पहुंचा । जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।वहीं रात में ही परिजनों के द्वारा उनके शव का दामोदर घाट पर दाह- संस्कार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *