कुमार अजय

इनकी हुई मौत,,,,मोनू उरांव (60), उनकी बेटी गीता कुमारी (15) और परशुराम की पत्नी सरिता देवी (45) की मौत

मोनू उरांव, बीसीसीएलकर्मी परशुराम उरांव समेत तीन लोगों के घर धंसे, गणेश रजवार, बैसाखी देवी व सुफल उरांव के घर क्षतिग्रस्त

आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-32 जाम किया, रेस्क्यू में देरी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

कतरास । मंगलवार की देर शाम सोनारडीह थाना क्षेत्र के टांडाबरी में एक बड़ा हादसा हुआ । जहां भूधंसान की घटना में तीन घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से इलाके में जमीन के अंदर से गैस का रिसाव हो रहा था और कई जगहों पर आग भी सुलग रही थी। इसके बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते चेतावनी संकेतों को गंभीरता से लिया जाता, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश वयाप्त है। गुस्साए ग्रामीणों ने सोनारडीह गोपी के समीप नेशनल हाईवे-32 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह हादसा प्राकृतिक नहीं, बल्कि बीसीसीएल की घोर लापरवाही का नतीजा है। इधर, सूचना मिलते ही बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य में देरी ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्क्यू टीम के पास पर्याप्त रोशनी और जरूरी उपकरणों की कमी है, जिसके कारण समय पर बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। वही लगभग 10 घंटे की रेस्क्यू के बाद तीनों लोगों के शवों को बाहर निकाला जा सका है। खबर पाकर बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह सहित कई थानों की पुलिस बाघमारा सीओ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *