बलियापुर । बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव मामले में जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है । पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है । अब तक करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को बलियापुर बाजार व भिखराजपुर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच उनका जुलूस निकाला है । सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि रामनवमी जुलूस पर पथराव मामले मे 18 से 20 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। करीब 40 से 50 लोगों को नामजद किया गया है । बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है ।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर IPC व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है । पुलिस हर आरोपी की पहचान कर उसे कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है । फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है । सिटी एसपी ने आम लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है । कहा है कि अफवाहों से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
