बाइक व पिकअप वैन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

झरिया । शनिवार को बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है । मामले को लेकर बताया जाता है कि बाइक व पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई । जिसमे लगभग 17 वर्षीय किशोर शुभम कुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवक और पिकअप वैन चालक गंभीर रूप से घायल है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई । हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए । आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक शुभम महतो पुटकी का रहने वाला बताया जाता है और वह अपने मामा के घर प्रधानखंता से बाइक से घर वापस लौट रहा था । इसी दौरान आमझर के समीप बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन से टकरा गई । हादसे में घायल रोहित कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है । वहीं पिकअप वैन चालक का इलाज एसएनएमएमसीएच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *