झरिया को उसका संवैधानिक हक देना होगा, देना होगा के गगन भेदी नारों से श्री केसरवानी पंचायत कोइरीबांध झरिया आज गूंज गया।
झरिया । मौका था झरिया जन जागरुकता समिति की बैठक। आज के बैठक की अध्यक्षता विजय आनंद केशरी ने किया। मंच संचालन रवि कुमार केशरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया। इस बैठक में वार्ड 44 और वार्ड 43 के पार्षद प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में पूरी तरह से सहयोग देने का वादा किया। आज की बैठक में अनिल कुमार जैन ने बताया कि 14/04/26 को अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर पदयात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें झरिया के सभी लोगों से निवेदन है अनुरोध है बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। सभी ने सर्व सहमति से इसका समर्थन किया।
महेश शर्मा ने कहा झरिया के लोगों का एक साथ बिना सूचना के बिजली बिल काटना। हमारे संवैधानिक हक का हनन है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और इस तरह का असंवैधानिक काम आगे ना हो। इसकी मांग करते हैं
शिव चरण शर्मा ने कहा DMFT फंड झरिया का हक है। इसका दुरुपयोग अन्य जगह पर किया जा रहा है।
मनीष सिंह ने कहा झरिया समस्या का गढ़ है। गंदगी सबसे बड़ी समस्या है।
दिलीप केशरी ने कहा: हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। हम लोगों को अपना सामाजिक दायित्व निभाने में आगे आना चाहिए।
रोहित केशरी ने कहा अगर सचमुच बदलाव चाहीए तो बलिदान देना होगा। सबको कुछ त्याग करना चाहिए।
सुरेन्द्र केशरी ने कहा जनता को जागरूक होने की जरूरत है। जागरुक नहीं होने के कारण हमें अपने संवैधानिक हक नहीं मिला है।
कुंदन मोदक ने कहा प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो गया है। जीने का अधिकार, हमारा संवैधानिक अधिकार है। जो हम लेकर रहेंगे।
इस बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया।

  1. 14/04/26 को पूरा झरिया झरिया को उसका संवैधानिक हक दो पदयात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन जोर शोर से किया जाएगा।
  2. इसके लिए अगले तीन दिन में झरिया के सभी मंच, संगठन, समाज के प्रमुख सदस्यों से मिलकर, उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर, उन्हें सादर आमंत्रित करना है।
  3. झरिया के आस पास के विद्यालय शिक्षक गण से मिलना है। उन्हें सादर आमंत्रित करते हुए। उनका साथ लेना है।
  4. सभी सम्मानित पार्षदों, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद को भी सादर आमंत्रित करना है। उनका मार्गदर्शन भी लेना।
  5. सबको जोड़ते हुए 14/04/26 की विचार गोष्ठी में धनबाद के उपायुक्त महोदय ssp महोदय, मेयर,विधायक,पार्षद गण बीसीसीएल, सेल टाटा, इसको एसीसी इत्यादि के अफसर गण को सादर आमंत्रित करना है। ताकि सामूहिक प्रयास कर झरिया को उसका संवैधानिक हक मिले कि मांग रखनी है।
    इस बैठक में शामिल साथियों का नाम महेश गुप्ता, राजेंद्र केशरी, दिनेश पांडे, मनीष सिंह, रोहित केशरी, विनोद केशरी, बृजमोहन शर्मा, सुधांशु केशरी, अजय केशरी, बद्री केशरी, रवि केशरी, मनोज कुमार साव, गुड्डू साव, सुनील गुप्ता, कुंदन मोदक, विकाश केशरी, दुर्गा केशरी, शिव चरण शर्मा, सुरेंद्र केशरी, पप्पू सिंह, नरेश केशरी, भगवान दास केशरी, मनीष यादव, उमेश सिंह, शैलेन्द्र केशरी, बाबू गद्दी, मोहम्मद कुतुबुद्दीन शाह इत्यादि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *