बलियापुर । शुक्रवार की देर शाम बलियापुर के भिखराजपुर में रामनवमी पर निकले जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हो गई जिससे अफरा- तफरी मच गई । जानकारी के अनुसार जब कुछ जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक जुलूस पर पथराव कर दिया। लोगों का कहना है कि अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से जा रहा था। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे और पूरा क्षेत्र राममय था। तभी अचानक कुछ लोगों ने भीड़ पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की घटना मे दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए, जिसमे कई लोगों के सर फूटे है । घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है । वहीं घटना से गुस्साये अखाड़ा दल के लोगों ने बलियापुर मोड को जाम कर दिया और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन अलर्ट हो गई। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लगातार पुलिस गश्त जारी है। मौके पर डीएसपी और सिटी एसपी समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारी स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि माहौल सामान्य हो सके। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *