झरिया को उसका हक देना होगा, देना होगा

झरिया । आवाज दो हम एक हैं के जोरदार नारों के साथ
आज चित्रगुप्त मंदिर परिसर झरिया में झरिया को उसका संवैधानिक हक दो के लिए जन जागरुकता बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्रीकांत श्रीवास्तव ने की। मंच संचालन अनिल कुमार जैन ने की। धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया। आज उपस्थित जन समूह ने कहा। झरिया में बहुत सारी समस्या है। लेकिन सबसे अच्छी बात है। यहां के लोगों में लड़ने और अपनी मांग के लिए प्रयास करने का जज्बा है। श्रीकांत अंबष्ट ने कहा: झरिया हमारी जन्म जननी भूमि है। इसके सर्वांगीण विकास के लिए जो भी करना चाहिए। हम सब एक हैं।

शिव चरण शर्मा ने कहा:DMFT फंड में सबसे ज्यादा हिस्सा झरिया को मिलना चाहिए। लेकिन मिलता सबसे कम है। इसके उपयोगिता की जांच होनी चाहिए। झरिया को उसका संवैधानिक हक मिलना चाहिए।
डॉक्टर नरेश प्रसाद ने कहा हम सब झरिया वासी एकजुट हैं। जो भी कार्य नीति नियम के विरुद्ध किए जा रहे हैं। उसका हमलोग विरोध करेंगे।
सत्यनारायण भोजगदिया ने कहा जो भी कानून खनन के लिए बने हैं। उसका अनुपालन हो। ये झरिया का संवैधानिक हक है। इसे हम लेकर रहेंगे।

कुंदन कुमार मोदक ने कहा किसी कार्य को संपन्न करने हेतू एक ठोस रणनीति और प्लानिंग करनी पड़ेगी
गोपाल तुलस्यान ने कहा सरकार हमसे सभी तरह के टैक्स लेती है पर बदले में हमें जीने का अधिकार दे। जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम रोज कोयला खा रहे हैं। ये बंद होना चाहिए
इस बैठक में जो निर्णय लिया गया:-

  1. झरिया को उसका हक मिलना चाहिए। जब उससे सरकार हर तरह के टैक्स लेती हैं। तो DMFT का सदुपयोग झरिया के सर्वांगीण विकास के लिए होना चाहिए
  2. झरिया में पानी की व्यवस्था अनियमित है। पानी के बिल में भी बहुत गड़बड़ी है। नगर निगम से निवेदन करना है कि पानी के बिल में जो भी विसंगति है। उसे दूर करने के लिए खुला कैंप लगाया जाए, विभिन्न क्षेत्रों में।
  3. सभी ने झरिया की बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया। झरिया में दिन में 8 से 10 घंटे बिजली नहीं मिलती है। विधायक, महापौर जी को इस पर पहल करना चाहिए। झरिया में ही इतनी बिजली की कमी क्यों है? गरमी आने वाली है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
  4. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14/04/2026 को अम्बेडकर जयंती पर पद यात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
  5. इसके लिए झरिया के सभी समाज, संगठन,मंच से मिलकर सामूहिक रूप दिया जाएगा।
  6. जल्द ही पदयात्रा और विचार गोष्ठी के लिए सभी विद्यालय, शिक्षकों स्वयं सेवी संगठन में मिलकर चर्चा करते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया जाएगा।
  7. जल्द ही फिर से बैठक आयोजित कर अन्य समस्या और समाधान की जानकारी ली जाएगी।
  8. 14/04/26 को महापौर, विधायक जी को सादर आमंत्रित कर, खुली चर्चा की जाएगी।
  9. इस समिति की बैठक लगातार तीन रविवार को झरिया के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम की जानकारी मिले और वो इसमें शामिल हो सके।

उपस्थित लोग अनिल कुमार जैन, श्रीकांत श्रीवास्तव, श्रीकांत अंबष्ट, महेश शर्मा, प्रेम साव,कुंदन कुमार मोदक,गोपाल तुलस्यान, दिनेश पांडे, योगेन्द्र केशरी, प्रदीप साहू, डॉक्टर नरेश प्रसाद, अजय केशरी,रंजीत कुमार कुशवाहा, श्याम कुमार साहू, योगेंद्र प्रसाद, रवि केशरी, राजेंद्र रजवार, महेश शर्मा, दिनेश पांडे, सूरज कुमार महतो, सतनारायण भोजगढ़िया, अर्जुन विश्वकर्मा, पवन खरकिया इत्यादि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *