सिंदरी । सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड ५५ अंतर्गत आरएम-४ कॉलोनी, रांगामाटी आदिवासी टोला, जय माता दी मंदिर, तालतला मंदिर तथा शहर पूरा बाजार क्षेत्र में धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजिव अग्रवाल (श्री संजीव कुमार) के समर्थन में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन उल्लेखनीय रहा। स्थानीय नागरिकों ने विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता तथा सशक्त नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट समर्थन व्यक्त किया और नगर के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर भाजपा नेत्री तारा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, अरविंद पाठक, विश्वनाथ गोराई, शैलेश सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, बृजेश सिंह, शुभम बनर्जी, अरविंद खत्री सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए। अभियान के दौरान नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि धनबाद अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। आगामी २३ फरवरी को मतदाता बैलेट क्रमांक २७, चुनाव चिन्ह “हरी मिर्च” पर मतदान कर श्री संजीव कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *