निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक, मो० फारूक, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० प्रकाश सेठ, स०अ०नि० ईश्वर मराण्डी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटॉड़ थानान्तर्गत ग्राम रिंगोचिंगो घुसने से पहले उत्तर जाने वाली कच्ची रास्ता से 500 मीटर आगे मैदान के बीच बने तलाब के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) जमील अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता खलील मियों
(2) आरीफ अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता रियासत अंसारी
(3) सलामत अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता अब्दुल सकुर अंसारी तीनों ग्राम खुटाबाँध, थाना करमाटॉड, जिला जामताड़ा स्थायी पता ग्राम डुमरियाँ, थाना करमाटॉड, जिला जामताड़ा को 10 फर्जी मोबाईल, 9 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 06/26, दिनांक 66(B) (C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
30.01.2026. धारा 111(2) (b)/317 (2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है
अपराध शैली: गूगल में TATA CARD लिखकर LOGIN करते है एवं कोई 10 DIGIT डालकर Valid Credit Card No. प्राप्त कर साईबर ठगी करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *