निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र के पोसोई गांव में गुरुवार को सांड चोरी की कोशिश करते हुए तीन लोगों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी में बिंदु दाँ, राहुल दाँ, विशेवर सोरेन है। घटना के समय आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या घटनास्थल पर जमा हो गई, जिससे माहौल उग्र हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तुरंत जामताड़ा थाना को सूचना दी। ग्रामीण मिलन मंडल ने बताया कि पोसोई, मोहड़ा, नाराडीह सहित आसपास के इलाकों में मवेशी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि बार-बार होने वाली चोरी उनकी आजीविका पर असर डाल रही है। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि वे मवेशियों की खरीद बिक्री का काम करते हैं और चोरी के आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद क़ानूनी कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *