निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । विधानसभा क्षेत्र के बरजोरा–कानीडीह आदिवासी बहुल इलाके में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर वर्षों से चली आ रही आदिवासी समाज की परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पूरे उत्साह और आदिवासी रीति-रिवाज के साथ किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा, बिस्कुट दौड़, हांडीफोड़ सहित लगभग बीस प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चे-बच्चियां, महिला-पुरुष सभी वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य हरिमोहन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा आदिवासी समाज के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने आदिवासी समाज की परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के महिला, पुरुष, बच्चे एवं बच्चियां शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा और पारंपरिक खेलों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *