निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जामताड़ा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ, जिसके बाद तिरंगे को सलामी दी गई और देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर राजद जिला प्रधान महासचिव अशोक चौधरी, राजद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना कुमारी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामप्रसाद सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष एनाउल अंसारी, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र राय, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष तबरेज अंसारी, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, कर्माटांड़ प्रखंड अध्यक्ष आफ़ताब आलम सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ राजद नेता मुन्ना यादव, बिपिन बर्मा, अशोक यादव, राजू कुमार, अशोक महतो तथा महिला राजद नेत्री प्रमिला देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
ध्वजारोहण के पश्चात जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि राजद पार्टी हमेशा से ही वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करना होगा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। कार्यक्रम का समापन देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *