निशिकांत मिस्त्री

77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण
जामताड़ा : 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को शहर स्थित ऐतिहासिक महात्मा गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी, सिद्धू-कानू, सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला, बच्चे एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के पश्चात गांधी मैदान के मंच से मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड वासियों सहित देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार रोजगार सृजन हेतु विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नए कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *