निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज 24 जनवरी शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला कमिटी द्वारा स्थानीय राजद कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित, पिछड़े और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी की नीतियां और विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में समानता एवं सामाजिक न्याय की दिशा में मार्गदर्शन करती हैं।
दिनेश यादव ने आगे कहा कि राजद पार्टी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक हक और सम्मान पहुंचाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में राजद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव सतपाल यादव, राम प्रसाद सिंह, अशोक चौधरी जिला प्रधान महासचिव, योगेन्द्र राय, अशोक यादव, मुन्ना यादव, दिलीप कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह, अर्चना कुमारी महिला जिला अध्यक्ष, अनिल यादव, विजय कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष नारायणपुर, प्रमिला देवी, अजीत कुमार यादव, उमाशंकर यादव मिहिजाम नगर अध्यक्ष, तबरेज अंसारी फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष, आफताब आलम कर्मटांड प्रखंड अध्यक्ष एवं अन्य सैंकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। इ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *