निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगार महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। शहर के नामूपाडा मोहल्ले में एक कार्यक्रम का आयोजन कर नए सदस्यों को जोड़ा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा उपस्थित हुए। उपस्थित नए सदस्यों को संबोधित करते हुए हाफिज मिर्जा ने कहा कि हमारी संस्था पूरे देश में जागरूकता और आर्थिक रूप से उत्थान के लिए काम करती है। झारखंड के करीब करीब सभी जिलों में हमारे संगठन से जुड़े हुए सदस्य मौजूद हैं और संस्था उनके स्वावलंबन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आप जितने भी नए सदस्य हमारे साथ जुड़े हैं पहले अपने आप को जानकारी के मामले में सशक्त बनाएं। कानून में आपके लिए जो मौलिक अधिकार निहित हैं, उन्हें आपको जानना चाहिए। इसके उपरांत संस्था आपको आर्थिक रूप से उन्नत करने के लिए विशेष सहयोग प्रदान करेगी। इन सहयोगों में जागरूकता अभियान, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और आर्थिक रूप से मदद कर रोजगार स्थापित करने की व्यवस्था शामिल है। संस्था के संथाल परगना प्रभारी महेंद्र स्वर्णकार ने सभी सदस्यों को कानूनी रूप से मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही आर्थिक उन्नयन के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर रोशनी डाली। प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी ने भी सदस्यों को विभिन्न प्रकार के जानकारी उपलब्ध कराए। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में महिला सदस्य एवं पुरुष सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेश, महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष डौली देवी, कार्यक्रम प्रभारी शांति गोपाल यादव, नीलिमा देवी, रिंकू देवी, ताहिर अंसारी, निजाम अंसारी, रेणुका देवी, मंगरी सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *