निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने देर संध्या में जिले के नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र के गांधीनगर कोडापाड़ा में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल; ठंड से बचने के लिए जिलेवासियों से किया सतर्कता बरतने हेतु अपील किया।
बताते चलें कि विगत कई दिनों से लगातार हो रही शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निदेशानुसार जिला प्रशासन, जामताड़ा द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज देर संध्या में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज के द्वारा नगर परिषद मिहिजाम अंतर्गत गांधीनगर कोड़ापाड़ा एवं अन्य स्थलों में जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं इस दौरान परियोजना निदेशक ने ट्रांसजेंडरों के बीच भी कम्बल का वितरण किया। वहीं उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम को निर्देश दिया जो भी जरूरतमंद व्यक्ति हैं, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कंबल प्रदान करें, साथ ही उन्होंने भीड़ भाड़ एवं सार्वजनिक स्थलों में पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार व्यक्तियों को गर्म कपड़े पहनाएं साथ ही उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इसस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, मिहिजाम गोपेश कुंभकार, सिटी मैनेजर, नगर परिषद के कर्मी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
