निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के कर्माटांड़ प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। जहां सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुनना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही इस कार्यक्रम में पहुंचते ही विधायक बिफर पड़े स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मुख्य द्वार पर लगे बैनर पोस्टर में विधायक का ना तो नाम था और ना ही फोटो जिसे देखते हुए वह भड़क गए। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे और गुस्से में बैठने के लिए लगे सोफे पर लात मार दी। जिसे देखते ही स्वास्थ्य कर्मी डर उठे, इसके बाद विधायक ने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान वीडियो में भी देखा जा रहा है कि विधायक ने प्रभारी को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि दौड़ाये, ट्रेनिंग लीजिएगा ।
यह किस्सा यही शांत नहीं हुआ पूरे कार्यक्रम के दौरान विधायक आग बबूला नजर आए। इसके बाद कर्माटांड़ स्वास्थ्य विभाग को लगातार लापरवाही की शिकायत मिलते रहती थी जिस पर विधायक ने आक्रोशित होकर स्वास्थ्य कर्मियों से सवाल जवाब किया वहीं सिविल सर्जन को भी जमकर फटकार लगाई।

वही जब विधायक प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर निलेश कुमार से रजिस्टर में लगाए गए हाजिरी को लेकर कुछ है जाते हैं तब वह अपना जवाब देते हैं जिसे सुनते ही विधायक भड़क गए और प्रभारी को कहा कि उठाकर फेंक देंगे पप्पू तलाब में जाकर गिरयेगा। इसका रजिस्टर में नाम ही नहीं हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की घोर लापरवाही है और डॉक्टरों की अनुपस्थिति लगातार रहती है। जिसकी शिकायत विधायक को लगातार मिलती रहती थी जिससे वह भड़के हुए थे। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *