निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला प्रांगण में जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2026 एवं 2027 के लिए सर्वसहमति से संजय को पुनः पांचवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया। ज्ञात हो कि विगत 15 वर्षों से चेंबर के सचिव एवं अध्यक्ष के पद पर रहकर जिले के सभी व्यापारी वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलकर हमेशा काम करते रहें संजय को पुनः चेंबर के सभी सम्मानित सदस्यों ने एक साथ हाथ उठाकर निर्विरोध अपना समर्थन दिया पांचवीं बार नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया है कि जिस विश्वास के साथ जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं ने 2011 से 2017 तक सचिव एवं 2018 से 2025 तक अपना अध्यक्ष चुना और पुनः 2026 एवं 2027 तक के लिए अपना अध्यक्ष बनाया मैं अपने सभी सम्मानित व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरह से आप सभी ने लगातार 15 वर्षों से मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है, मैं उस विश्वास को कभी कम नहीं होने दूंगा और बिना किसी भेदभाव के हर व्यापारी बंधुओं के सुख-दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर 24 * 7 खड़ा रहूंगा संजय ने कहा है कि जामताड़ा जिला चैंबरऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को झारखंड स्तर पर पहचान दिलाने का पूरा प्रयास किया और आज जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पूरे झारखंड में एक अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता जामताड़ा जैसे पिछड़े जिले में उद्योग धंधे की स्थिति एकदम नग्न है जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रयास से 2015 में पूर्व की रघुवर सरकार ने उद्योग धंधे लगाने के लिए 105 एकड़ जमीन जामताड़ा जिले को आवंटित की थी लेकिन अभी तक ना तो राज्य सरकार की ओर से और ना ही जिला प्रशासन की ओर से हम व्यापारियों के माध्यम से उद्योग धंधे लगाने की पहल की गई मैं झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से और जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि जामताड़ा जिले में उद्योग धंधे लगवाने का प्रयास करें जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिले और उन्हें काम करने के लिए किसी अन्य राज्यों में पलायन न करना पड़े जामताड़ा में उद्योग धंधे लगने से राज्य सरकार और जिला प्रशासन को राजस्व की प्राप्ति होगी सिर्फ रोड और भवन बनवा देने से विकास की परिभाषा पूर्ण नहीं होती है विकास की परिभाषा तभी पूर्ण होगी जब यहां उद्योग धंधे लगेंगे और यहां के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा और उन्हें बाहर अन्य राज्यों में काम के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा राज्य में अपराधियों का काफी मनोबल बढ़ गया है और अपराधी बेखौफ होकर आए दिन व्यापारी आम जनता जज एवं अन्य को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे हैं और डकैती जैसी लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है 24 दिसंबर 2025 की संध्या लगभग 6 बजे बेखौफ अपराधियों ने जामताड़ा के हृदयस्थल कायस्थपाडा मोड में बालाजी ज्वैलर्स में घुसकर हमारे व्यापारी को गोली मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए जामताड़ा के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बड़ा हुआ है और राज्य सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही है इससे लगता है कि राज्य सरकार पूरे तरीके से फेल हो गई है भय के माहौल में राज्य के व्यापारी ,आम जनता और जज एवं अन्य सभी लोग जीने को विवश है सरकार को चाहिए कि अपराधियों पर नकेल कसे उन्हें सलाखों के पीछे डाले ताकि अपराध बंद हो और राज्य के सभी व्यापारी एवं जनता अमन चैन के साथ अपना व्यापार और जीवन यापन कर सके राज्य के किसी भी जिले व्यापारी के सिर्फ व्यापार ही नहीं करते हैं अपने राज्य की उन्नति के लिए अपने राष्ट्र की उन्नति के लिए भी अपना योगदान देते हैं राज्य सरकार व्यापारियों को कमजोर ना समझे और उनको विभिन्न माध्यम से परेशान करना बंद करें नहीं तो व्यापारी अपने हक और सुरक्षा की लड़ाई के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं मैं जामताड़ा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से यह मांग करूंगा कि आप जामताड़ा के विकाश के लिए एक कदम आगे बढ़ाए जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स दो कदम आपके साथ आगे बढ़ाएगी जामताड़ा जिला हमारा है और हम जामताड़ा जिले के है जामताड़ा जिले के विकाश के लिए हमेशा तैयार है जामताड़ा जिला चैंबरऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज हमेशा से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सहयोग करता आया है और उम्मीद करता है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को अपना पूरा सहयोग करें । इस महत्वपूर्ण में बैठक में जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव दिलीप जटिया , सरोज टिबरेवाल , अजीत लच्छीरामका , सुभाष जटिया, अरविंद मंडल , गुरमीत सिंह , संजय अग्रवाल , मनोज जायसवाल, राज कुमार साह, मिंटू अग्रवाल, कपूर लच्छीरामका , रणजीत डोकानियां, टिंकू डोकानिया , आनंद दास, गोपाल डालमिया, प्रमोद साह, कैलाश जोशी , विजय वर्णवाल,किशोर मंडल, भोला मंडल , मो शमशुल, मो हसीबुर रहमान, मो अम्बरुल, राजेश भारती, मुनीलाल साव, निरंजन साव , प्रकाश नारनौलिया, सुभाष दालान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *