अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न इकाईयों से सेवानिवृत होने वाले 9 कर्मियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के अवर महाप्रबंधक सुशील कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन सुधांशु महाजन,उप प्रबंधक( मानव संसाधन ) अभिषेक कुमार, परियोजना पदाधिकारी अमलाबाद, कामता प्रसाद सिंह,क्षेत्रीय प्रबंधक सुरक्षा राकेश कुमार सिंह, पी ए शिंदे यूनियन प्रतिनिधि, एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे वहीं सभी सेवानिवृत होने कर्मियों को ट्रॉली बैग, मिष्ठान एवं सेवानिवृत प्रमाण पत्र , व सॉल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरानउप महाप्रबंधक सुशील कुमार ने सेवा निवृत होने वाले सेवा निवृत कर्मियों से कहा कि आप लोगो ने इतने दिनों तक कंपनी की सेवा किया है आपका आगे का जीवन सुखमय व शांति पूर्वक बीते यहीं आप सबके लिए ईश्वर से मंगल कामना करता हु।
