झरिया । माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो के निर्देशानुसार लोदना कोलियरी क्षेत्र मे पीट वाटर की अनियमित एवं समुचित जलापूर्ति नहीं होने की समस्या को लेकर यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के नवगठित असंगठित मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 10 के महा प्रबंधक अनिल कुमार सिंहा से मिला सर्वप्रथम नई कमेटी के सदस्यों ने महा प्रबंधक महोदय को गुलदस्ता देकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दिए तत्पश्चात पूर्व पार्षद श्री अनूप कुमार साव ने कहा कि एक तो लोदना में वर्षों से पेयजल की किल्लत है! राहत स्वरूप पीट वाटर भी 2 घंटे मिलता था अब उसकी भी महज 30 मिनट आंशिक आपूर्ति हो रही है जिसके कारण स्थानीय लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है प्रतिनिधि मंडल मे शामिल लोदना कोलियरी क्षेत्र असंगठित मोर्चा के सचिव सूरज भुइया अध्यक्ष अरुण भुइया धीरज कुमार पासवान गणेश पासवान रामप्रवेश सहनी सचिन कुमार टुनटुन मिस्त्री मंजू देवी वासु देवी रंजू देवी एवं संजू देवी ने आपत्ति व्यक्त करते हुए इसके समाधान का आग्रह किया और साथ में स्वर्गीय धर्म पासवान के स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन हेतु 8 नंबर खेल के मैदान को व्यवस्थित करने के लिए जेसीबी एवं ग्रेडर मशीन का मांग किया जिस पर महाप्रबंधक महोदय ने उस क्षेत्र के कनीय अभियंता को दूरभाष पर जलापूर्ति सुधारने एवं मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
