अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सेल चासनाला के कोल वाशरी के ठेका कर्मियों ने सोमवार को संवेदक केके कंस्ट्रक्शन द्वारा सेवानिवृत्त ठेका कर्मी अमरनाथ मंडल को पीएफ, पेंशन व ग्रेच्युटी नही मिलने के विरोध में ठेका कर्मियों ने स्वतः कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान मज़दूरों ने प्रबंधन व संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। वही मज़दूरों ने कहा कि हमारे साथी अमरनाथ मंडल जो एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो गए थे परन्तु उन्हें अबतक ना तो पेंशन व पीएफ मिल रहा है और ना ही ग्रेच्युटी का अबतक कुछ अता पता है। कहा कि संवेदक से कई बारकहा उक्त मामले को लेकर कहा जिसपर संवेदक का कहना है कि ऑन लाइन हो गया है परन्तु अबतक ऑन लाइन नही किया गया। कहा कि हमलोगों के पीएफ व पेंशन का पैसा ऑन लाईन नही दिख रहा। कहा कि जबतक प्रबंधन हमलोगों को लिखित नही देती तबतक हमलोग कार्य का बहिष्कार करेंगे। वही भुक्तभोगी अमरनाथ मंडल ने कहा कि मै 26 नवम्बर 2024 को सेवानिवृत्त हुआ था तब से अबतक केवल ऑफिस का चक्कर काट रहा हूँ। अब मेरे खाने के लाले पड़ गया है घर मे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई पता नही मुझे कब इंसाफ मिलेगा।मौके पर संदीप महतो, कंचन महतो, महेश महतो, रवींद्रनाथ विश्वकर्मा, राजू बहादुर, वकिलदेव तांती, अशोक रजक, सुरेश रवानी, दिलीप मंडल आदि थे।
