धनबाद । धनबाद जिले के निरसा का कुमारधुबी साइबर अपराध मामले में जामताड़ा के बाद काफी तेजी से अपना पांव पसार रहा है। लगातार यहां साइबर अपराधी की तलाश में कई राज्यों के पुलिस दबिश दे रही है इसी क्रम में दिल्ली साइबर पुलिस टीम डेढ़ करोड़ से अधिक साइबर ठगी के मामले में सोमवार देर शाम कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बरडंगाल रविदास टोला पहुंची। मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद रविदास टोला निवासी शिव रविदास भी टीम के साथ थी। पूछताछ के लिये शिव को रिमांड पर लिया गया है। टीम शिव को लेकर उसके घर पहुंची व आवश्यक साक्ष्य जुटाये। हालांकि साइबर टीम ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा। सिर्फ इतना कहा कि कुछ साक्ष्य जुटाने के लिये यहां आये थे। टीम के सहयोग में कुमारधुबी ओपी पुलिस मौके पर पहुची। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शिव रविदास ने साइबर अपराधियो के साथ मिलकर लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक रुपयों की ठगी की है। जिसमें अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। वही इस मामले से जुड़ी शिव के भाई शंभू रविदास को भी दिल्ली पुलिस खोज रही थी हालांकि वह घर से फरार था। फिलहाल जांच पड़ताल कर दिल्ली साइबर पुलिस देर रात वापस लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *