धनबाद । केंदुआडीह में गैस रिसाव की वजह से पिछले कई दिनों से हड़कंप मचा हुआ है। वही मंगलवार की सुबह एसएनएमएमसीएच में एक व्यक्ति की लाने के बाद मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार की अहले सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति को केंदुआडीह के न्यू धौड़ा से लाया लाया गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि सोमवार-मंगलवार की देर रात सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को सोने के दौरान सांस लेने में बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें SNMMCH लाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतक सुरेंद्र सिंह के शुभचिंतक अस्पताल परिसर में पहुंचने लगे। जहां जनता मजदूर संघ सह पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह भी पहुंचे। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह जनता मजदूर संघ से जुड़े हुए थे। वह इलाके में सभी के सुख दुख में मजबूती के साथ खड़े रहते थे ।उनके मृत्यु से संगठन को बड़ी क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *