अभिषेक मिश्रा
झरिया । रविवार की दोपहर खाली ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर के बाद क्षेत्र में चीख- पुकार मच गई । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित होटल सेवन डेज के समीप खड़े ट्रक में सिंदरी की ओर से आ रही हाई स्पीड ( रेसिंग बाइक ) बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी । मौके पर नुनूडीह निवासी रितेश मोदी की मौके पर मौत। दूसरे घायल जीतू पासवान को चासनाला सीएचसी पहुंचते ही चिकित्सकों ने किया मृत घोषित। सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों के चीत्कार से पूरे क्षेत्र में मचा कोहराम ।
