अभिषेक मिश्रा
झरिया । झारखण्ड ई-रिक्शा टोटो संघ के वार्षिक महासम्मेलन झरिया स्थित के आर० एस० पी० कॉलेज प्रांगण में रविवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह सम्मिलित हुई। इस मौके पर संघ के सदस्यों ने विधायक श्रीमती सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। वही विधायक ने इस महत्वपूर्ण आयोजन व नव वर्ष पर संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागिनी सिंह, वैभव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश महा सचिव शैलेश कुमार, प्रदीप सिंह, झरिया नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव आजाद राम, मंटू हिंदू, एमडी शादाब खान, एमडी शोएब खान, बलराम कुमार, करण मालाकार, पीयूष पाठक, विकास रवानी, पवन कुमार, राजा साह, आशीष कुमार आदि लोग मौजूद थे ।
