निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखण्ड सरकार द्वारा पेसा कानून को मंजूरी दिए जाने के बाद उसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं जानकारी को लेकर सदर प्रखंड के सिउलीबाड़ी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सिउलीबाड़ी पंचायत के मुखिया शिवधन हांसदा ने की। इस अवसर पर पंचायत सचिव सबीना खातून, जीआरएस नन्ही कुमारी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा में पेसा कानून के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई और ग्रामीणों को बताया गया कि यह कानून आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ग्राम सभा को अधिक अधिकार प्रदान करता है, जिससे स्थानीय संसाधनों, विकास योजनाओं और परंपरागत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

मुखिया शिवधन हांसदा ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा सशक्त होगी और गांव के विकास से जुड़े फैसले ग्रामीण स्वयं ले सकेंगे। वहीं पंचायत सचिव ने ग्रामीणों से कानून की जानकारी लेकर उसका सही उपयोग करने की अपील की। वहीं जी आर एस नन्ही कुमारी शर्मा ने कहा कि पेसा कानून से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा। स्थानीय संसाधनों, विकास योजनाओं और परंपरागत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके इसके लिए सरकार ने प्रयास किया है।ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं और सुझावों को रखा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *