झरिया । रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा झरिया नगर समिति के कार्यकर्ता आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छट घाट के साफ सफाई का निरीक्षण करने बनियाहिर तालाब, राजा तालाब, डिगवाडीह, भौर, सुदामदीह और बस्तकोला सहित अन्य तालाबों पर गए । मौके मुख्य रूप से झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक, झरिया नगर सचिव दिलीप महतो, झरिया नगर उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष बलमिंदर सिंह, वार्ड नंबर 35 अध्यक्ष जफरू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
