अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित श्रीश्री बाबा गिरिजेश्वर नाथ मंदिर दोनों लाईन बीच बीती देर रात मन्दिर का ताला तोड़ कर 12 हजार से 15 हजार रूपया की समान की चोरी कर लिया गया । वहीं मंदिर के सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीतल का शिवलिंग 9500 रूपये का दो तांबा का लोटा एक पितल एक तांबा का छोटा थाली, ओडियो टेप चिप्प वाला, पेनडारईब, एक छोटा बाजा, दो स्टिल थाली, 3किलो मिसरी, बड़ा दो पैकेट अगरबत्ती सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद दिखाई दिया कि मन्दिर के इर्द-गिर्द रिभर साईड निवासी सुदन महथा 12बजे रात्रि से घुम रहा है ।प्रशासन के मौजूदगी मे एक दो स्थानीय लोगो ने देखा कि सुदन महथा कालोनी मे रात्रि साइकिल से सेनडो गंजी मे घुम रहा था। सूचना पर सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह अपने दल बल के साथ रिवर साइड पहुंच सुदन महथा के घर पर छापामारी कर कुछ सामान बारामद किया गया है।
बताया जाता है सुदन महथा द्वारा एक हफ्ते से लागातार क्षेत्र के लगभग मन्दिरों को निशाना बनाया जा चुका है। जिसमें सुर्य मन्दिर , शीतला मंदिर, शंकर भगवान के मन्दिर से दो घण्टा एक पंखा , पुल पार अखिलेश्वर महादेव नदी पार मन्दिर से एक घटा, दो थाली, एक बड़ा पितल का कलस, शाफ़्ट माइन्स काली मन्दिर से एक घण्टा मन्दिरों से चोरी की जा चुकी है।जिससे स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है।उनका कहना है कि रात्रि पुलिस गस्ति भी फिलहाल देखने को नहीं मिल रहा है। चोरों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं। मौके से महता सुदामडीह पुलिस के हाथ आते आते बच कर निकल गया है।
