धनबाद । आज नीडस (Needs) की संस्था द्वारा धनबाद के रतन विहार होटल में प्रोजेक्ट स्वाभिमान पर कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता नीड्स के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अंकुर पारस ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन कर्ता के रूप में कई स्वयंसेवी संस्था उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रुप से योजना संस्था के संतोष विकराल धनबाद, जेएसपीएल बशीर खान, प्रकाश फाउंडेशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, ग्रामीण विकास केंद्र के सुदर्शन साव एवं बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित प्रमुख रूप से रहे कार्यशाला में उपस्थित रहे।

स्थानीय स्वयंसेवी संस्था किसान विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष मगधेश कुमार, जन जागृति ट्रस्ट के संजय कुमार, ग्रामीण शिक्षा विकास ट्रस्ट के दिनेश महतो, हेल्पज इंडिया के सचिव करमचंद महतो एवं श्याम श्रीवास्तव इत्यादि प्रमुख रूप से रहे।

कार्यशाला में नीड्स के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अंकुर पारस ने बताया कि यूरोपीय यूनियन के तहत प्रोजेक्ट स्वाभिमान में प्रवासी और असंगठित मजदूरों के लिए काम धाम ऐप के माध्यम से आवेदन के द्वारा रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। नीड्स के द्वारा झारखंड के नौ जिले में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के लिए काम कर रही है जिसमें धनबाद भी है इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 24 घंटा सातों दिन के लिए एक कॉल सेंटर देवघर में ही बनाया गया है जो उपलब्ध नंबर 74620 46704 पर फोन या व्हाट्सएप से जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *