बलियापुर । बलियापुर थाना क्षेत्र के 40 गांव में शराब पीने के बाद संजय रवानी नामक राजमिस्त्री ने अपने ही साथी मजदूर खास प्रकार निवासी 23 वर्षीय सुरेश मोदक को बीती शाम लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। बताते चलें कि संजय रवानी एवं सुरेश मोदक एक ही बाइक पर सवार होकर देर शाम शराब पीने गए थे । इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ । जीसके बाद संजय ने अपने मजदूर दोस्त सुरेश को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार दिया । घटना के बाद भागने के क्रम में गांव की महिलाओं व लोगों ने हत्यारा संजय को पकड़कर बिजली के पोल में बांधकर रखा एवं बलियापुर थाना को इस बाबत जानकारी दी ।

जानकारी मिलते ही बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर बलियापुर थाने ले आई । अपराधिक पुष्टि हो जाने के बाद आज बलियापुर पुलिस ने आरोपी संजय को धनबाद जेल भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *