अजय कुमार जीतू
कतरास । आज ईस्ट बसूरिया ओ पी अंतर्गत मोहलीडीह पंचायत सचिवालय में मुख्यमंत्री सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा बी डी ओ सुनील कुमार प्रजापति, जिला परिषद सदस्य मो इसराफिल उर्फ लाला, मुखिया प्रतिनिधि मो आज़ाद, मो मुख्तार सहित अन्य ने पंचायत के 152 लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया । इस दौरान विधायक श्री महतो ने कहा कि सरकार के इस योजना का लाभ राज्य के सभी लाभुकों तक पहुचाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर पंचायत के अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *