कुमार अजय
कतरास । तेतुलमारी के पी एस टी अशोक नगर ग्राउंड में स्वर्गीय अशोक निषाद व द्वारिका प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन सिजुआ महाप्रबंधक निर्झर चक्रबर्ती,रा को म यू नेता रामप्रीत प्रसाद व टुंडी विधायक पुत्र दिनेश कुमार महतो व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को शाट मारकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच
न्यू निषाद क्लब रेगुनी भूली वनाम संतोष 11 बरवाअड्डा के बीच खेला गया । जिसमें दोनों ही टीम एक-एक गोल की बराबरी पर रहा, ट्राइबकेर में न्यू निषाद क्लब ने जीत हासिल की ,निर्णायक की भूमिका में राम अयोध्या निषाद बजरंग चौहान सहायक निर्णायक में दिनेश कुमार बंटी कुमार ने निभाया। मौके पर पूर्व पार्षद छोटु सिंह, बिरजू बाउरी,रितेश सिन्हा,रंजीत प्रसाद,प्रेमा पांडेय,दिवाकर सिंह,प्रेमन निषाद, अमन मल्लाह,शंकर मल्लाह,चक्रधारी महतो,लक्ष्मी देवी,हेमंती देवी,पप्पू निषाद,दिलीप निषाद,अंचल कुमारी, शिला देवी,नागेंद्र सिंह,राजू मल्लाह,गणेश मल्लाह,कन्हैया निषाद, सुनील निषाद,पंकज कुमार,नागेंद्र कुमार, सत्यनारायण चौहान,रामशंकर महतो, सत्येन्द्र सिंह,लखन यादव,मधेश्वर, पप्पू, दिनेश,विक्रम, सूरज,कृष्णा, महेंद्र सहित ॐ स्पॉटिंग क्लब के सभी सदस्य व आयोजन समिति के लोग उपस्थित थे।
