चंदा ने अमनारी को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के बोधी बागी मैदान में गीतांजलि युवा क्लब कुरहा की ओर से आयोजित 10 दिवसीय नॉक और फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता एवं आंदोलनकारी और अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल ने कीक मारकर किया। इस दौरान सेमी फाइनल में अमनारी और तेतरिया की टीम खेल हुई जिसमें आमनारी की टीम विजय हुई। फाइनल मैच चंदा और अमनारी के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीम ने अपनी पुरजोर प्रदर्शन किया। जिस कारण मैच ड्रा हो गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पेनल्टी शूट मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों को बराबर अवसर दी गई। पेनल्टी बॉल में चंदा की टीम अमनारी की टीम पर 3/1 से विजय पाकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। अतिथियों ने विजेता टीम को बड़ा बकरा और 2500 नकद जबकि दूसरे उपविजेता टीम को छोटा बकरा और ₹1100 नकद देकर हौसला के साथ दोनों टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि फुटबॉल खेलने से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। यह भी कहा कि इचाक प्रखंड पूर्व से ही इन क्षेत्रों में अव्वल रहा है यह भी कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए मंजिल अवश्य मिलेगी। इसे सफल बनाने में मधुसूदन प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष विकास कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार एवं बबलुकांत मेहता, सचिव विक्की कुमार, आशीष कुमार, रविकांत मेहता, धीरज कुमार, अनिकेत कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, तुषार कुमार, मनीष कुमार और सनी कुमार समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर सेवा निवृत प्रोफेसर बी के झा, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार मेहता, जेडीयू नेता अर्जुन मेहता, संसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, युवा नेता गौतम कुमार, उमेश प्रसाद दांगी, भाजपा नेता मुनेंद्र मेहता, समाजसेवी लीलो प्रसाद मेहता, शशि मेहता, अविनाश कुमार, टिंकू कुमार, अर्जुन मेहता, सेवा निवृत सैनिक रविन्द्र प्रसाद सिंह, केशव प्रसाद मेहता, भीम मेहता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
