अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात अज्ञात चोरों दो सौ केवी ट्रांसफार्मर को खोल लगभग 5लाख रुपए की कीमती सामान खोल चलते बने। जिससे लगभग 15सौ घर अंधेरे में है। वहीं ए सीवी में कार्यरत साइड इंचार्ज महावीर शर्मा ने बताया की चालू लाइन में अज्ञात चोरों ने बीती रात ट्रांसफार्मर में लगे कीमती सामान की चोरी कर ली है।जिसकी सूचना बड़े अधिकारी के द्वारा पाथरडीह पुलिस को दे दी गई है।
वही सूचना पर पाथरडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ले जांच में जुट गई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय नेता शाखा सचिव जनता मजदूर संघ बच्चा गुट केवहरे मुरारी महतो ने जानकारी देते हुए , बताया की इस चोरी से क्षेत्र के लगभग 15घरों में अंधेरा है यही नहीं ट्रांसफार्मर में डाला हुआ लगभग 200लीटर तेल भी साथ ले गए है।इस घटना से स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित है।तथा भय का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *