अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा बाय क्वार्टर की रहने वाली पांच बच्चियां कर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को दामोदर नदी घाट पर गई थी । इस दौरान एक बच्ची नदी की बहाव में फंस कर तेज बहाव में बहने लगी, जिसे बचाने के लिए एक-एक कर पांचो बच्चियां नदी में उतर गई और डूबने लगी । जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई, स्थानीय मछुआरों की नजर नदी में डूब रही बच्चियों पर पड़ गई । मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद तीन बच्चियों को सही सलामत नदी से बाहर निकाल कर बचा लिया गया । वही हादसे में एक रुक्मणी (12) की मौत हो गई है एवं संध्या कुमारी (13) लापता है । जिसकी तलाश जारी है । घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । पूरे बस्ती में कोहराम मच गया, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है । वही स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी सुदामडीह पुलिस को दे दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *