धनबाद । जालान अस्पताल में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। जहां मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार भूली निवासी 22 अगस्त को इलाज कराने डायलिसिस कराने जालान अस्पताल पहुँचे थे। जहां बुधवार की देर रात इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ने प्रबंधन द्वारा बकाया राशि नही दिए जाने को लेकर शव लेकर जाने नही दिया गया।
