धनबाद । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद के नवनिर्मित सदस्यों को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतपाल सिंह ने सभी पदाधिकारी को कार्ड और बुके भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम जिला सचिव संजीत सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवाधिकार की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया ।मौके पर परिषद के कई पदाधिकारी और वर्तमान लोग उपस्थित थे ।यह सम्मान समारोह नए सदस्यों के मनोबल को बढ़ाने और संगठन के कार्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह जिला सचिव संजीत सिंह जिला कार्यकारी संगठन जवाहर यादव जिला संगठन सचिव बैजनाथ पंडित महिला प्रकोष्ठ डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट अनीता सिंह डिस्टिक सेक्रेट्री आशा देवी ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी ममता सिंह ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी बबीता देबी इत्यादि लोग शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *