झरिया । बुधवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के भागा 16 नम्बर में दो समुदाय के बीच झड़प हो गई, इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई । जानकारी के अनुसार 16 नम्बर बस्ती स्थित बिजली घर के पास रहने वाले बैजनाथ चौहान के पुत्र 13 वर्षीय कुणाल के साथ बुधवार की रात फुसबंग्ला के पास मारपीट की घटना हुई, बीच बचाव करने गए सोनू अंसारी को जमकर पिटाई कर दिया गया है । घटना के बाद दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई । फुसबंग्ला में हुई मारपीट के बाद भाग कर कुणाल अपने घर आया और घटना की जानकारी दी । जिसके बाद दोनों ओर से पत्थर बाजी होने लगी । वहीं कांगली पट्टी के युवकों ने दिनेश कुमार के घर पर पथराव कर दिया । जिस कारण दिनेश का घर क्षतिग्रस्त हो गया । वही दूसरी तरफ तीन वाहनो का शीशा टूट गया। झड़प में आधा दर्जन लोगों के चोटिल होने की सूचना है। मामले की जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय गुप्ता, झरिया थाना, लोदना थाना, बोरागढ़ ओपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुच कर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है । कुछ लोग धार्मिक उमाद फैलाने प्रयास किया। घटना के बाद कॉंग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम पहुचे और पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कांगली पट्टी के युवकों पर कार्यवाही करने की मांग किया है। झड़प में तीन वाहनो का शीशा टूटा हुआ है, वहीं बैजनाथ चौहान का घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है । घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *