अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहबनी महतो बस्ती निवासी आनंद महतो की एक्सप्लेंडर बाइक संख्या जे एच 10बी जेड/३२६७ घर के सामने से बुधवार की शाम 4बजकर 20मिनट पर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई।जिसकी लिखित शिकायत भुक्तभोगी द्वारा सुदामडीह थाने को दे दी गई है।
वहीं भुक्तभोगी आनंद महतो ने बताया कि प्रतिदिन की तरह अपनी घर के सामने लगा रखा था।जब मैं किसी काम से बाहर आ कर देखा तो बाइक अपनी जगह पर नहीं था।आसपास अपने स्तर सो खोजबीन की नहीं मिलने पर लिखित आवेदन सुदामडीह पुलिस प्रशासन को दे दी है।

बताते चले डेढ़ साल पहले भी इनकी अपाची बाइक 29मार्च 2024 को चोरी चली गई थी जिसकी लिखित शिकायत भी सुदामडीह थाना में की गई थी।लेकिन जिस बाइक की चोरी बुधवार को गई है साफ साफ सी सी टीवी फुटेज में अज्ञात चोर द्वारा ले जाते देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *