अभिषेक मिश्रा
चासनाला । गणेश चतुर्थी की शुभ अवसर पर बुधवार को डिगवाडीह स्थित 10 नंबर एवं सिंदरी के टि ओ पी मैदान में गणेश पूजा का भव्य शुभारंभ – प्रथम पूजन अर्चन कर किया गया। इस मौके पर पूजा पंडालों में काफी भीड़ श्रद्धालुओं की उमड़ी। बताते चले की
आज डिगवाडीह एवं सिंदरी टि ओ पी मैदान में गणेश पूजा का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य पूजा में बैठे,नगर भ्रमण के साथ श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में गणपति बप्पा को 11 किलो का विशाल लड्डू चढ़ाया गया।
वहीं डिगवाडीह गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा का आयोजन लगभग 37 वर्षों से यहां भव्य रूप से किया जा रहा हैं। जिसमें की भव्य रूप से पंडाल बनाकर मेले का आयोजन किया जाता है इसमें झूले एवं कई प्रकार की दुकान लगती है यह मेल पूरे धनबाद जिला आलावे काफी प्रचलित है और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ 15 दिनों तक यहां पर उमड़तीहै मेले का आयोजन में समिति के सदस्य सहित ग्रामीण एवं पुलिस प्रशासन का हमेशा सहयोग मिलता रहा है।
वही सिंदरी पूजा समिति के सदस्यों ने बताया किं लगभग
15 वर्षों से लगातार टि ओ पी मैदान में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा आयोजित की जा रही है, जो अब एक परंपरा और आस्था का केंद्र बन चुकी है।पूजा के साथ साथ मेले का भी आयोजन किया जाता हे दूर दराज से श्रद्धालु यहां दर्शन करने को आते हे।
