कुमार अजय

कतरास । तेतुलमारी राजगंज मुख्य मार्ग सुभाष चौक के समीप चारपहिया वाहन से धनबाद के युवक द्वारा स्क्रैच कूपन के माध्यम से समान को बेचने के दौरान 3 यूटुबर जो अपने आप को कथित पत्रकार बताते है के द्वारा उन फेरीवालों से समान बेचने की परमिशन के नाम पर 6 हजार रुपये नगद राशि मांगी गई। फेरीवाले युवकों ने आरोप लगाया कि पैसे नहीं मिलने पर वाहन को तेतुलमारी थाना को जब्त करवाया गया। कथित पत्रकार का यह कारनामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । तेतुलमारी थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *