निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाज कल्याण समिति कार्यालय प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह समाज कल्याण समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने कहा कि यह दिन हमारे देश के उन वीर सपूतों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की प्रगति और एकता में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत और नृत्य ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पूरे परिसर में “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के नारों की गूंज सुनाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *