रामावतार स्वर्णकार
इचाक । देश की आजादी का 78 वाँ जश्न पूरे प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों, पंचायत सचिवालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक पार्टी के कार्यालयों समेत सभी चौक चौराहों पर शान से तिरंगा फहराया गया और देश के शहीदों को सलामी दी गई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख पार्वती देवी ने प्रातः 9:05 बजे झंडोतोलन किया। तत्पश्चात पंचायत भवन हदारी में मुखिया अशोक राम, पशुपालन कार्यालय में डॉ. रेशमी, साक्षरता कार्यालय में बीपीएम चन्द्रधारी मेहता, व्यापार मंडल में जागेश्वर मेहता ने झंडोतोलन किया। इस दौरान बीडीओ संतोष कुमार सिंह, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी राजदीप कुमार, जिप सदस्य रेणु देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी, मनरेगा बीपीओ स्वाति वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, आरके मेहता, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह समेत कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार, इचाक थाना में थाना प्रभारी राजदीप कुमार, आर एम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा और एल एम आईटीआई में वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, मानव विकास में सचिव बीरबल प्रसाद, जीएम इंटर कॉलेज में प्राचार्य शंभु कुमार, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय, बीआरसी में बीपीओ वंदना श्रीवास्तव, उच्च विद्यालय शिझुआ और आदर्श इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, जे एम इंटर कॉलेज में संस्थापक जगरनाथ महतो, झामुमो कार्यालय में राजेश मेहता, राजद कार्यालय में शत्रुघ्न राम, छोटा अखाड़ा में युवा नेता गौतम कुमार, बड़ा अखाड़ा में पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मवि मांगुरा में प्राचार्य संतोष कुमार, अपग्रेडेड हाइ स्कूल देवकुली में प्राचार्य डॉ रौनक नाज़, पंचायत सचिवालय मांगुरा में मुखिया मीना देवी, डाढा में मुखिया सुनीता देवी, गोबरबंदा में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पुराना इचाक में मुखिया किरण देवी, बोंगा में मुखिया उमेश कुमार मेहता, डूमरौन में मुखिया चौहान महतो, बरका खुर्द में मुखिया सीता कुमारी, प्रावि मोक्तमा में प्राचार्य ऐनुल अंसारी, विद्यासागर आवासीय विद्यालय में प्राचार्य रविशंकर प्रसाद, मधुसूदन उवि बोधिबागी में प्राचार्य मधुसूदन कुमार मेहता, किड्स किंगडम प्ले स्कूल में प्राचार्य अविषेक कुमार ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कई विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गई। क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
