निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के गुलु डुमरिया गांव में 2 जुलाई को देर रात को 65 वर्षीय सुकरमुनी किस्कू नामक व्रुद्ध महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या अज्ञात बदमाश के द्वारा कर दिया गया था। घटना को लेकर बिंदापाथर थाना में मामला दर्ज किया। जिसके बाद एस पी राजकुमार मेहता ने मामले का उद्भेदन को लेकर जांच शुरू करवाई। पुलिस को जांच क्रम में हत्या करने वाला व्यक्ति के बारे मे पता चल गया, हत्या करने वाला व्यक्ति मृतिका सुकरमुनी किस्कू का सगा भतीजा निकला आरोपी ने जमीन हथियाने के चक्कर में अपनी चाची की हत्या की है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस मुख्यालय में एस पी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के गुलु डुमरिया गांव में 2 जुलाई को देर रात को 65 वर्षीय सुकरमुनी किस्कू नामक व्रुद्ध महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिया गया था, जिसके बाद नाला एस डी पी ओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त्त कांड का उद्दभेदन कर हत्या में सम्मिलित एक अप्राथमिकी अभियुक्त परमेश्वर सोरेन उर्फ आगुम पिता- स्व० बुधी सोरेन, सा०- गुलूडूमरिया, थाना- बिन्दापाथार, जिला- जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अपना अपराध स्वीकारोक्ति वयान में बताया गया कि इनकी चाची अपना ससुराल का लगभग 60 एक्कड़ जमीन अपने एक रिश्तेदार को देना चाह रही थी। जिस कारण ये रात में सोये हुए हालत में लोहा का दोवली से गला काट तक हत्या कर दिये। हत्या में प्रयुक्त हथियार – एक लोहा का दोवली को बरामद किया गया है। छापामारी दल में पु०नि० राजीव सिंह, नाला प्रभाग, थाना प्रभारी पु०अ०नि० विकास कुमार यादव, पु०अ०नि० बिन्दु राम, पु०अ०नि० राजेश्वर प्रसाद यादव, स०अ०नि० राकेश रंजन, आरक्षी 510 मनोहर महता, आरक्षी 376 नीरज कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *