निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा : भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके पुत्र सह वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर और शिबू सोरेन के निधन पर संवेदना व्यक्त की। वही भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि शिबू सोरेन जी के निधन होने से झारखंड ने एक सच्चा सपूत खो दिया है। उनकी राजनीतिक विरासत और आदिवासी समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। शिबू सोरेन झारखंड के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे और उन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी और झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी राजनीतिक विरासत आज भी झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। आज मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनका हाल-चाल जाना। वही मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत और झारखंड के विकास पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *