कहीं निकली भव्य कलश यात्रा तो कहीं श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । पवित्र सावन के अंतिम सोमवारी पर इचाक प्रखंड के सभी शिवमंदिरों में प्रखंड के हजारों श्रद्धालु महिला पुरुषों ने भगवान शिव पर जल व बिल्वपत्र अर्पित कर भगवान शिव से समाज में सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। मोक्तामा, मांगुरा, देवकुली, मनाई, शिवमन्दिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से कलश जल यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मांगुरा शिवमन्दिर से कलश यात्रा फ़ुरुका नदी पहुंचा। मोक्तामा से कलश यात्रा छबेलवा होते हुए कटिया गोसाईं स्थित नदी पहुंचा, मनाई शिव मंदिर से श्रद्धाओं का जत्था ख़ुटरा, परासी होते हुए ऐतिहासिक सूर्यमंदिर तालाब पहुंचा। वहीं प्राचीन शिवमन्दिर देवकुली से भक्तों का जनसैलाब छोटकी देवकुली होते हुए डाढा स्थित शिवशक्ति गंगाधाम पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोचारण के बीच मां गंगा की आरती कर श्रद्धालु विधिवत कलश में नदी का पवित्र जल लेकर बोल बम और हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए पुनः अपने अपने शिवालय पहुंचे। कार्यक्रम के उपरांत शिव मंदिर मोक्तामा में शिवचर्चा का आयोजन किया गया। सयाल कला देवी मंडप में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। देवकुली शिवमन्दिर में पारंपरिक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में गांव के बुजुर्ग और युवाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उप मुखिया करुणा राम और दिनेश्वर सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य शिवभक्ति की परंपरा को कायम रखना तथा समाज में आपसी समरसता बनाए रखना है। कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों से लेकर युवाओं की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में मुखिया मीना देवी, मंजू देवी, सिकंदर राम, पूर्व मुखिया मनोज मेहता, महेंद्र दास, परमेश्वर रविदास, सार्वजनिक दुर्गा मंडा के अध्यक्ष कैलाश मेहता, उमेश गिरी, रामकुमार सिंह, सुनील सिंह, बालेश्वर राम, गिरजा प्रसाद,
लक्ष्मण मेहता, मुद्रिका मेहता, वार्ड सदस्य कंचन देवी, सुनील मेहता, डेगलाल मेहता, बद्री मेहता, बलदेव मेहता, अरुण स्वर्णकार, सावित्री देवी, रंजू देवी, अनिल कुमार अमित कुमार, शर्मीला वर्मा, लीलावती देवी, सुचित्रा देवी, दिलीप सोनी, प्रमिला देवी, जनार्दन मेहता, अनिल कुमार, रिंकू देवी, इंद्रदेव मेहता, सागर मेहता, विकाश मेहता, पूजा देवी, लीला राणा, गिरजा प्रसाद, सुनीता देवी,अर्चना देवी, मंजू देवी समेत सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।
